Rajasthan Weather: सीकर, डीडवाना और जोधपुर में झमाझम बारिश, राजस्थान के कई जिलों में काले बादल छाए

पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिख रहा है. सीकर समेत आसपास के क्षेत्र में बादल बरसे. जोधपुर में भी बादल छाए हुए हैं. जबकि ग्रामीण इलाकों में बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है.

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से कई इलाकों में रात से ही झमाझम बारिश जारी है. लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, धोद, पलसाना और रींगस सहित कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. इसके बाद तेज हवाओं के बाद रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया. डीडवाना में भी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है. आसमान में अभी भी काले घने बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है. 

सीकर में काले बादल छाए हैं.

रबी की फसलों को नुकसान

बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है. खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. पहले ही ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान झेल चुके किसान अब एक बार फिर परेशान हैं. कई किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश से गेहूं और अन्य रबी फसलों को काफी नुकसान होगा.

Advertisement

तेज हवाओं-बारिश का अलर्ट

भारी बारिश से पुलिसकर्मी भी परेशान दिखे.

जोधपुर में करवड़ थाने में भी पुलिसकर्मी परेशान दिखे. थाने के बाहर लगे टेंट में रह रहे जवान बारिश से काफी प्रभावित हुए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन फसलों को होने वाले नुकसान की चिंता सता रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन भी मौसम पर नजर रखे हुए है और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में नहीं थम रहा तेज बारिश-आंधी का दौर, आसमान से फिर बरसेगी आफत, अलर्ट जारी