Rajasthan Weather Today: कहीं 48 डिग्री की धूप तो कहीं बारिश, राजस्थान के अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में अगले 2 दिन मौसम कैसा रहने वाला है? गर्मी बढ़ेगी या बारिश होगी? आईएमडी ने अपने नए अलर्ट में एकदम साफ कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IMD जयपुर में अगले 48 घंटे में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है. (सांकेतिक तस्वीर)
PTI

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस वक्त कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश वाला दौर चल रहा है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में है, मगर कुछ जगहों पर बारिश से राहत भी मिल रही है. बाड़मेर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. वहीं चूरू में सबसे ज्यादा बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम की इस आंख मिचौली के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र (IMD Jaipur) ने बुधवार को नया अलर्ट जारी किया है जो सबकी मुसीबत बढ़ाने वाला है.

तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज हीटवेव और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में राहत की संभावना भी है. अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Advertisement

ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से बचाव करने की सलाह दी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर आपके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगे, अचानक चक्कर आने लगे या सिरदर्द होने लगे, ज्यादा पसीना आए या बिल्कुल ना आए, कमजोरी या बेहोशी महसूस होने लगे तो ये हीटस्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडा पानी पीयें और धूप के संपर्क में आने से बचें.

ये भी पढ़ें:- नीट पेपर लीक मामले में 'मनी ट्रेल' का खुलासा, 10 से 15 लाख में बिका एक पेपर! 24 संदिग्धों से CBI कर रही पूछताछ