Rajasthan Weather: राजस्थान में तपती गर्मी के बीच ओलावृष्टि से राहत, जयपुर-भरतपुर में बारिश के आसार, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से से अचानक प्रदेश का मौसम बदला गया है. आने वाले दिनों में जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में 18-21 मार्च तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
Imaginative pic

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में 12 मार्च के बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने फाल्गुन महीने की शुरुआत से सूरज की तेज तपिश से राहत मिली है.भीषण गर्मी के बाद राज्य में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई. साथ ही कुछ  हनुमानगढ़ में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे. मौसम विभाग के अनुसार,  16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है.इसके बाद 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में  आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.

बाड़मेर के बाद चितौडगढ़ में बढ़ा पारा 

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. तापमान को बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंटा बारां में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार, राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 84 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

Advertisement

फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

16 से  20 मार्च तक आंधी- बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कहीं-कहीं आंधी-तूफान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी हिस्से के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 18 मार्च को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. इसके बाद 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे अधिक असर रहने का अनुमान है. इस दौरान आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पत्नी ने घर जाने से किया इनकार तो थाने के बाहर युवक ने पी लिया जहर, 7 महीने से मायके में रह रही थी युवती