Rajasthan Weather: राजस्थान में चिलचिलाती धूप के बीच आज छाएंगे बादल, 20 से ज्यादा जिलों बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग ने 17 फरवरी को  प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके तहत अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
NDTV

Weather Today in Rajasthan: देशभर में सर्दी खत्म होने के साथ गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर रही है.राजस्थान में भी जयपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन के समय तो कुछ मिनट भी धूप में खड़े होना मुश्किल हो रहा है.पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं मौसम विभाग ने 17 - 18 फरवरी को  प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.इसके तहत अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

बाड़मेर में तीखी धूप ने किया बेहाल

मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 11 से 54 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 30.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.2 डिग्री, अलवर में 31.8 डिग्री, जयपुर में 30.0 डिग्री, पिलानी में 32.4 डिग्री, सीकर में 30.5 डिग्री, कोटा में 31.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.0 डिग्री, बाड़मेर में 34.3 डिग्री, जैसलमेर में 32.5 डिग्री, जोधपुर में 33.1 डिग्री, बीकानेर में 33.8 डिग्री, चूरू में 32.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 30.1 डिग्री, माउंट आबू में 23.0 डिग्री, नागौर में 31.7 डिग्री, डूंगरपुर में 32.2 डिग्री, जालौर में 32.2 डिग्री, सिरोही में 25.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 32.5 डिग्री, करौली में 31.3 डिग्री, दौसा में 31.7 डिग्री और झुंझुनूं में 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

बारिश का अलर्ट
Photo Credit: Website

20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने आज ( मंगलवार ) को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर और झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा सहित आस- पास के इलाकों में गरज चमक  के साथ बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

दो-तीन दिन तक तापमान में रहेगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो-तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा. फरवरी में ही 35 डिग्री के पार पहुंचे पारे ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी का मौसम सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है.

यह भी पढ़ें: झुंझुनूं में बड़ा साइबर फ्रॉड खुलासा, 2 लाख के कमीशन पर दिया बैंक खाता, 7 महीने में आए 97 लाख रुपये

Advertisement