Rajasthan Weather: राजस्थान में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर से बीकानेर तक गिरे ओले, जानें अगले 48 घंटों का हाल

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार (20 फरवरी) को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
PTI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में मौसम ने पिछले दो दिन में मौसम ने अचानक करवट बदली. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ ओले भी गिरे .बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है. मौसम विभाग (IMD)के अनुसार, गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद  शुक्रवार( 20 फरवरी) को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

नरैना में जमकर बरसे मेघ

मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश नरैना (जयपुर) में 27.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी और बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहा 

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

19 को मौसम रहेगा शुष्क

पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण आने वाले समय में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

Advertisement

20 फरवरी से फिर बरसेंगे बादल

 मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 'गुनहगार हम लोग हैं, सिफारिश बंद करें' अस्पताल में खाली पदों पर स्वास्थ्य मंत्री खींवसर का तीखा जवाब