Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 72 घंटे भारी! जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में 28-30 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 28-30 मार्च तक प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत कई जिलों में 50km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather

Weather Today in Rajasthan:  राजस्थान में मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ले ली है. फरवरी और मार्च की शुरुआत में जहां कड़ाके की धूप और शुष्क मौसम ने लोगों को बेहाल कर रखा था,  वहीं अब उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने मौसम की फिजा ही बदल दी है. प्रदेश के पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चली. इससे बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन यह राहत अब किसानों के लिए आफत बनती दिख रही है. 

गर्मी से सुकून, लेकिन रबी फसलों पर संकट

12 मार्च के बाद से प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. इससे सूरज की तपिश कम हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी की फसलों (जैसे गेहूं, सरसों) पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

Advertisement

 कोटा सबसे गर्म, सिरोही में ठंडक

मौसम विभाग के ताजा आपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे के तहत शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश का दौर जारी रहा है. इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सिरोही में रहा.

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 33.4 डिग्री, भीलवाडा में 36.2 डिग्री, अलवर में 32.0 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 32.9 डिग्री, सीकर में 30.6 डिग्री, कोटा में 37.2 डिग्री, चित्तौडगढ में 36.4 डिग्री, बाड़मेर में 36.7 डिग्री, जैसलमेर में 33.8 डिग्री, जोधपुर में 35.0 डिग्री, फलोदी में 35.8 डिग्री, बीकानेर में 33.2 डिग्री, चूरू में 33.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.0 डिग्री, नागौर में 32.6 डिग्री, संगरिया में 30.9 डिग्री, जालौर में 35.0 डिग्री, सिरोही में 31.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 31.5 डिग्री, करौली में 34.6 डिग्री, दौसा में 34.6 डिग्री और झुंझुनूं में 32.0 डिग्री सेल्सियस अकतम दर्ज किया गया.

अगले 48 घंटों में 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताहांत भी राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है. नया पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा जिससे तेज आंधी-बारिश के आसार बने हुए है.  इसके असर से 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी - बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

वहीं 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता की मौत... बेटा बुरी तरह घायल