Rajasthan Weather: राजस्थान में खिलने लगी धूप पर सुबह-शाम की सिहरन बरकरार, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Rajasthan Weather Today: नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan Weather
ANI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होने के बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का असर बना रहेगा. जयपुर, बीकानेर, पिलानी और अजमेर में दिन का टेम्परेचर बढ़ा, जबकि भरतपुर डिविजन में हल्का कोहरा रहा. नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी.

 फतेहपुर रहा ठंडा

बीते 24 घंटे में यानी गुरुवार का मौसम शुष्क रहा.वहीं, कहीं-कहीं पर मध्यम कोहरा रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, जयपुर में 12.2 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, कोटा में 9.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.3 डिग्री, जैसलमेर में 12.1 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, चूरू में 8.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.7 डिग्री, अंटा बारां में 8.4 डिग्री, जालौर में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 2.6 डिग्री, करौली में 5.3 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम के लिए कोई कोई चेतावनी जारी नहीं
Photo Credit: Social Media X

कोई चेतावनी जारी नहीं

शुक्रवार के लिए जारी नए मौसम अपडेट के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों या उनके आसपास के जिलों में किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Advertisement

पूरे हफ्ते उत्तरी हवाओं का रहेगा असर

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी. हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा. इसका असर यह होगा कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा, जिससे सुबह और शाम को ठंड और दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 1015 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल उजागर, कलेक्टर की 19 पन्नों की रिपोर्ट से सियासी भूचाल

Advertisement