Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर, पिलानी में पारा 40 पार, इन 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग मंगलावार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है. राज्य के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है.पिलानी, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में गर्मी का असर सबसे अधिक है. इस सीजन में पहली बार राज्य का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलावार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा शामिल है जिसमें हीटवेव की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. 

पिलानी और बाड़मेर में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में सबसे अधिकतम तापमान पिलानी (40.2) डिग्री और बाड़मेर में  40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही  दर्ज प्रेक्षण के अनुसार  राज्य के अधिकांश भागों में हवा  में आर्द्रता  की अधिकतम मात्रा  081 प्रतिशत रही जिसके कारण गर्मी और चिपचिपाहट महसूस होने लगी है.

अन्य जिलों के अधिकतम तापमान का हाल

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जयपुर में 37.1 डिग्री, पिलानी में 40.2 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री, करौली में 37.1 डिग्री, दौसा में 38.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी जयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा और फतेहपुर (सीकर) में 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा बीकानेर और फलौदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

हफ्ते के दूसरे दिन हीटवेव का अलर्ट जारी

वही मंगलावार को मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में  लू की चेतावनी जारी की है जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल है जिसमें हीटवेव की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. क्योंकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पारा नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इस मौसम में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

गर्मी से कोई राहत नहीं

जयपुर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और अगले सप्ताह राज्य भर में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की आशंका है.इसके अलावा सोमवार को हफ्ते की शुरूआत में ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर है. जो गर्मी और भी बढ़ने का संकेत दे रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: