Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो गया है. अगले दो दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40Kmph) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट
15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश की संभावना है. 19-21 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना है. राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना है.
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. भीलवाड़ का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में 64 IPS के ट्रांसफर, संजीव नैन जयपुर ग्रामीण के नए एसपी