कौन है दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता? जानें नेटवर्थ से लेकर शिक्षा.. परिवार.. सियासी सफर सबकुछ

दिल्ली की अगली सीएम शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता होगी. पहली बार विधायक बनने वाली रेखा गुप्ता के पति कारोबारी है और उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Who is Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी. वहीं अब दिल्ली के नए सीएम का ऐलान हो चुका है. हालांकि बीजेपी ने सीएम के चुनने को लेकर काफी समय लिया और सस्पेंश भी बनाए रखा. लेकिन अब बीजेपी ने रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुन लिया है. यानी दिल्ली की अगली सीएम रेखा गुप्ता होंगी. रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

कौन है रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक करियर छात्र राजनीति से शुरू की थी और बीजेपी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा तक पहुंची. वैसे तो रेखा गुप्ता ने MBA की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. लेकिन जान कर हैरानी होगी की उनके पति मनीष गुप्ता जिनका राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता एक कारोबारी हैं. बता दें रेखा गुप्ता  मूल रूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं. लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली आ गया था.

हरियाणा के जींद जिले स्थित नगर जुलाना में रेखा गुप्ता का 19 जुलाई 1974 का जन्म हुआ था. रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे. जबकि मां हाउस वाइफ थीं. जब रेखा गुप्ता 2 साल की थी तभी उनके पिता की पोस्टिंग दिल्ली हो गई थी और पूरा परिवार दिल्ली आ गया. इसके बाद दिल्ली में ही उनकी पूरी पढ़ाई हुई. रेखा गुप्ता ने ग्रेजुएशन, LLB और MBA की पढ़ाई की.

रेखा गुप्ता का सियासी सफर 

  • 1992 - AVBP ज्वाइन किया
  • 1995-96 - दिल्ली युनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव बनीं 
  • 1996-97 - दिल्ली युनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं 
  • 2007 - उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं 
  • 2010 - बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 
  • 2022 - MCD के मेयर पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार बनीं 
  • 2023 - शालीमार बाग विधानसभा सीट से MLA बनीं

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनने के साथ पहली बार विधानसभा पहुंची हैं और वह अब मुख्यमंत्री बनने वाली है.

रेखा गुप्ता की नेटवर्थ

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: 5.31 करोड़ (5 करोड़+) 
रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: 1.20 करोड़ (1 करोड़+)

रेखा गुप्ता की सालाना आय

  • 2023-24: 6.92 लाख (करीब  7 लाख) 
  • 2022-23: 4.87 लाख (करीब  5 लाख) 
  • 2021-22: 6.51 लाख (करीब  6.5 लाख) 
  • 2020-21: 6.07 लाख (करीब  6 लाख) 
  • 2019-20: 5.89 लाख (करीब  6 लाख) 

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की इनकम

  • 2023-24: 97.33 लाख (करीब 97 लाख)
  • 2022-23: 64.56 लाख (करीब 65 लाख)
  • 2021-22: 23.13 लाख (करीब  23 लाख)