अजमेर में जर्जर मकान ग‍िरा, मलबे में दबा दंपत‍ि ; पत्‍नी की मौत और पत‍ि घायल 

कॉलोनी के कई मकान जर्जर हैं और सालों से उनकी मरम्‍मत नहीं हुई है. लोग जान जोख‍िम में डालकर रहते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर में जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत हो गई.

अजमेर के लोहागल क्षेत्र स्थित बीपीएल आवास कॉलोनी में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. तेज हवा चलने की वजह से जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया. मलबे में दंपति सोनू वाल्मीकि और दीपक वाल्मीकि दब गए. मकान गिरते ही चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुट गए. सोनू वाल्‍मीक‍ि की मौत हो गई और उसका पत‍ि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दीपक अस्पताल में भर्ती   

आनन-फानन में लोगों ने दीपक को अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. जब घर ग‍िरा तो उस समय दंपत‍ि घर में ही सो रहे थे. उन्हें बाहर न‍िकलने का मौका तक नहीं म‍िला. स्थानीय लोगों के अनुसार, रव‍िवार सुबह करीब 4 बजे तेज हवा चल रही थी. उसी दौरान जर्जर मकान ढह गया. 

Advertisement

किराए पर रहता था दंपति 

अजमेर विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार,  लोहागल स्थित बीपीएल आवास कॉलोनी का यह क्वार्टर दीपक वाल्मीकि और उनकी पत्नी सोनू वाल्मीकि को अलॉट नहीं था. वे यहां किराए पर रहते थे. जिन्हें क्वार्टर अलॉट होते हैं, मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है. संबंधित अलॉटी ने मेंटेनेंस नहीं किया, और मुनाफे के लालच में क्वार्टर किराए पर दे दिया. 

25 साल पहले 504 क्वार्टर्स बनाए गए थे. साल 2011 में बीपीएल परिवारों को मकान आवंटित हुए थे. ज्यादातर क्वार्टर किराए पर चल रहे हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण मकान जर्जर हो गया. यही हादसे की बड़ी वजह बनी. 

यह भी पढ़ें: भरतपुर का पुल‍िस अध‍िकारी बैडम‍िंटन खेल रही मह‍िलाओं के सामने नंबर ल‍िखकर पर्ची फेंकी, करता था पीछा