वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष का हंगामा, नाराज होकर जमीन पर बैठी

बांसवाड़ा में एक कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची, लेकिन इस कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब महिला कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में हंगामा

Vasundhara Raje: राजस्थान के बांसवाडा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी. उदयपुर रोड स्थित बीजेपी ऑफिस में राजे का स्वागत कार्यक्रम हुआ, लेकिन इस बीच कार्यकर्ताओं का हाई-वोल्टेज ड्राम देखने को मिला. हंगामा उस समय शुरू हुआ जब कार्यक्रम के बीच भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल भंडारी नाराज होकर जमीन पर बैठ गईं, जिससे कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया. वहीं इस मामले में वसुंधरा राजे को हस्तक्षेप करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, मंच पर स्थान नहीं मिलने और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज होकर शीतल भंडारी ने विरोध जताया. उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया.

Advertisement

कई महिला कार्यकर्ता भी मंच के नीचे जमीन पर बैठ गईं

विरोध के दौरान भंडारी के साथ कई महिला कार्यकर्ता भी मंच के नीचे जमीन पर बैठ गईं, जिससे कार्यक्रम में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. इस घटनाक्रम से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच हलचल मच गई. मामला बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वयं हस्तक्षेप किया और नाराज कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर स्थिति को संभाला. हालांकि, नाराजगी के चलते महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया.

इस घटना को भाजपा संगठन के भीतर गुटबाजी और असंतोष के रूप में भी देखा जा रहा है. हालांकि शीतल भंडारी ने कार्यक्रम के बाद कहा कि उन्हें कोई नाराजगी नहीं है. लेकिन उन्होंने खुद की उपेक्षा का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ेंः पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो को टीकाराम जूली ने बताया कांग्रेस का विजन, बीजेप पर श्रेय लेने का आरोप