डोटासरा ने कहा 'छापामार मंत्री' तो भड़क गए किरोड़ी लाल, बोले- मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के बीच कैबिनेट मंत्री का डोटासरा पर जुबानी हमला चर्चा का विषय बन गया. भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच उनके इस बयान से हलचल मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किरोड़ी लाल मीणा का गोविंद डोटासरा पर पलटवार. (फाइल फोटो)

राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बीच जुबानी जंग जारी है. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस के 5 साल के राज में राजस्थान को लूट खाया. मैं सामाजिक जीवन को कंलकित नहीं होने दूंगा और भ्रष्टाचार से कोसो दूर रहूंगा. विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार (9 अगस्त) को नांगल प्यारीवास (दौसा) स्थित मीणा हाईकोर्ट में कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब से विधायक बना हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ तब से लड़ाई लड़ रहा हूं.

"कांग्रेस के भ्रष्टाचार से व्यवस्था को नुकसान पहुंचा"

किरोड़ी लाल मीणा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल के शासन में राजस्थान को लूट खाया गया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचा और आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

Advertisement

डोटासरा के 'छापामार मंत्री' वाले बयान पर जवाब

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के ‘छापामार मंत्री' वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, "वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं. वह मीणा समाज के जीवन को कलंकित नहीं होने देंगे.  समाज की प्रतिष्ठा और सम्मान मेरे लिए महत्वपूर्ण है. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी."

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में करीब 11.2 फीसदी कम बारिश, कमजोर मानसून के बाद एक्सपर्ट की चेतावनी- तापमान में होगी बढ़ोतरी