100 फीट गहरे कुएं में ग‍िरने से युवती की मौत, मोटर से पानी न‍िकालने के बाद मिला शव

कुएं में अधि‍क पानी भरा होने की वजह से युवती नहीं म‍िल रही थी. कई घंटों के मशक्‍कत के बाद कुएं से पानी न‍िकाला गया. इसके बाद उसकी लाश मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुएं में गिरने से 18 साल की युवती की मौत हो गई.

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के भेडोली गांव में 18 साल की युवती ग‍िर गई, ज‍िसकी वजह से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, प्रियंका गुर्जर पुत्री कैलाश गुर्जर खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी. वापस नहीं लौटी. खोजबीन करते हुए घर वाले खेत पहुंचे तो कुएं के पास उसका दुपट्टा और चप्‍पल म‍िला. इसके बाद कुएं में युवती तलाश की गई, ज‍िसमें उसकी लाश म‍िली.  

पुलिस और SDRF पहुंची 

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू क‍िया. SDRF की रेस्क्यू टीम कुएं में उतरकर युवती की तलाश में जुट गई. कई घंटे तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं लगा सका. रात होने की वजह रेस्क्यू कार्य बंद कर दिया गया.

Advertisement

ग्रामीणों ने मोटर निकाला पानी  

ग्रामीणों ने मोटर उतारकर कुएं का पानी न‍िकाला. देर रात युवती का शव कुएं में पड़ा मिला. युवती के पिता कैलाश गुर्जर ने बताया कि प्रियंका पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी. खेत से घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे, लेकिन वह खेत पर कहीं भी नजर नहीं आई. कुएं के पास उसकी चप्पल और दुपट्टा मिला, जिससे आशंका हुई कि वह कुएं में गिर गई है.

कुएं की गहराई करीब 80 से 100 फीट है. उसमें अधिक पानी होने के कारण कई घंटों तक युवती का पता नहीं चला.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौथ का बरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी पहुंचाया, जहां आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: आज भीलवाड़ा में नहीं मिलेगा पेट्रोल, फेसबुक पोस्ट के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल