Shikar Dhawan And Mitali Raj: 'मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं', जानिये शिखर धवन ने ऐसा क्यों कहा ?

शिखर धवन ने उनके बारे में एक अफवाह के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार सुना था कि वह भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज से शादी कर रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मिताली राज और शिखर धवन

शिखर धवन ने हालांकि ​​अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अब इस शायद BCCI की योजना में नहीं हैं. चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में भी धवन काम ही मैच खेले थे.  पिछले कुछ वर्षों में शुरुआती बल्लेबाज के करियर में गिरावट के बावजूद, वह सामान्य रूप से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. आईपीएल के ब्रॉडकास्टर के साथ एक साक्षात्कार में, धवन ने एक बार फिर अपना मजाकिया पक्ष दिखाकर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया.

'मैंने सुना है कि मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं'

पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार यह अफवाह सुनी थी कि वह भारत की पूर्व महिला टीम की कप्तान मिताली राज से शादी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, यह सबसे विचित्र अफवाहों में से एक थी जो उन्होंने अपने बारे में सुनी थी. जियो सिनेमा के शो में सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मैंने सुना है कि मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं."

Advertisement

फिलहाल मिताली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स की मेंटर हैं. बातचीत के दौरान, धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारत के स्टार ऋषभ पंत की प्रशंसा की, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शानदार वापसी की.

'ऋषभ पंत ने जिस तरह से वापसी की वह सराहनीय है'

धवन ने कहा "दुर्घटना के बाद जिस तरह से वो वापस लौटे और चोट से उबरे है, मैं उसकी सराहना करना चाहूंगा. उन्होंने जो सकारात्मकता और ताकत दिखाई है वह जबरदस्त है और जिस तरह से उन्होंने वापस आकर आईपीएल में खेला और भारतीय टीम में जगह बनाई वह अविश्वसनीय है और अद्भुत और मुझे उस पर बहुत गर्व है'


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.