India squad for 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट से बाहर हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, ये रहा प्लेइंग इलेवन

IND Vs ENGLAND Test Series 2024: बीसीसीआई द्वारा पांचवें टेस्ट के लिए जारी की गई प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर को रणजी खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि क्रिकेटर के एल राहुल पांचवे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. हालांकि जसप्रीम बुमराह की वापसी हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय टेस्ट टीम (फाइल फोटो)

IND vs ENG 5th Test: धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बाहर हो गए हैं, जबकि चौथा टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पांचवें टेस्ट मैच में वापसी हुई है.

बीसीसीआई द्वारा पांचवें टेस्ट के लिए जारी की गई प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर को रणजी खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि क्रिकेटर के एल राहुल पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे. हालांकि जसप्रीम बुमराह की वापसी हुई है. 

बीसीसीआई ने जारी बयान में कहा है कि चोटिल केएल राहुल धर्मशाला में अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर कड़ी निगरानी रख रही है. 2 मार्च, 2024 से मुंबई के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले के लिए वाशिंगटन सुंदर को रिलीज कर दिया गया है. 

Advertisement
वाशिंगटन सुंदर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबेल में टीम तमिलनाडु की ओर से खेलेंगे. जरूरत पड़ने पर वह पांचवें टेस्ट के लिए घरेलू मैच पूरा होने के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगे". 

शमी को लेकर अपडेट
बीसीसीआई ने अपनी जारी प्रेस रिलीज में शमी को लेकर भी अपडेट दिया है. शमी को लेकर बीसीसीआई ने लिखा, "26 फरवरी, 2024 को शमी की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई है. वो अब ठीक हो रहे हैं. जल्द ही उनकी पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगे.

पांच मैचों के साथ टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है. भारतीय टीम की नजर पांचवें टेस्ट मैच को जीतने पर होगी.भारत पहले सीरीज पर अजेय बढ़ता बना चुकी है. 5वां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा.

IND vs ENG 5वें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (C), जसप्रीत बुमराह (VC), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), केएस भरत (WK), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप

ये भी पढ़ें-8 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे मो. शमी, सीरीज जीत के बाद बोले कप्तान, 'जिन लोगों को भूख है, उन्हीं को मौका देंगे'


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.