Rajasthan Bar Council Election: Jaipur में बार काउंसिल चुनाव में हंगामा | Election Postponed

  • 18:27
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

राजस्थान में बार काउंसिल के चुनाव में आज पूरे राज्य में मतदान चल रहा है. सुबह 8 बजे से मतदान चल रहा है. लेकिन इसी बीच जयपुर में मतदान के दौरान भारी हंगामे की खबर आई है. राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में पोलिंग बूथ पर हंगामे के बाद वहां मतदान स्थगित कर दिया गया है. इस मतदान केंद्र पर मत डालने आए वकीलों ने फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए और कहा कि चुनाव में पारदर्शिता की कमी है. इसके बाद कुछ देर वोटिंग बाधित रहा और इसके बाद जानकारी आई है कि वहां मतदान स्थगित कर दिया गया है. #BarCouncilElection #JaipurNews #RajasthanHighCourt #FakeVoting #ElectionPostponed #LawyersProtest #BreakingNews #BarCouncilOfRajasthan #JaipurHighCourtBench #RajasthanNews #LegalNews #BCRElection2024

संबंधित वीडियो