Rajasthan News: सोमवार को एक यूनिट में भीषण आग लगने के बाद राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 अप्रैल) को बालोतरा जिले में बनकर तैयार हुई पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे. हालांकि, आग की घटना ने सारे कार्यक्रम को टाल दिया. मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे. उन्होंने यहां पर करीब 3 घंटे अधिकारियों से वार्ता की और रिफाइनरी से जुड़े अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. आज सीएम भजनलाल चुरू दौरे पर हैं वहां उन्होंने अपने संबोधन में इस पर बात की . #PachpadraRefinery #RajasthanNews #PachpadraFire #PMModi #BhajanlalSharma #BalotraNews #RefineryInauguration #BreakingNews #RajasthanUpdate #IndustrialFire #HPCLRefinery #RefineryAccident