जिले में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ग्रामीण और शहरी गरीब उपभोक्ताओं के साथ की गई धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. उपभोक्ताओं के नाम पर स्वीकृत लोन राशि को हड़पने और कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले ब्रांच मैनेजर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है. इस प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर लंबे समय से फरार चल रहा था. #BundiNews #RajasthanPolice #FinanceFraud #CrimeUpdate #BreakingNews #BundiPolice #LoanScam #FraudArrest #RajasthanCrime #PoliceAction #FinancialCrime