राजस्थान में शिक्षा सुधार की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल की है। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा विभाग में अब तक 48,000 से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, वहीं 59,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में पाइपलाइन में है।