अजमेर के शास्त्री नगर इलाके में आयोजित एक माता के जागरण में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब प्रसिद्ध भजन गायक जॉन अजमेरी ने 'दूल्हा बना है मेरा ख्वाजा' कव्वाली गा दी। इस कव्वाली के गाते ही वहां मौजूद हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और जमकर हंगामा किया।