अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज 'ब्लाइंड मर्डर' का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची और प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।