Ajme वाले ध्यान दें! 13 अक्टूबर तक ठप रहेगी जलापूर्ति, अभी भर लें पानी!|WaterCrisis |Rajasthan

  • 4:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026
अजमेर में नसीराबाद रोड स्थित मनोहर गार्डन रेलवे पुलिया के पास 450 एमएम पाइपलाइन में लीकेज के कारण 11 से 13 अक्टूबर तक करीब 72 घंटे जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 700 एमएम मुख्य पाइपलाइन पर 30 घंटे का शटडाउन लेगा, और मरम्मत के दौरान सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के सामने की 1000 एमएम पाइपलाइन का आंशिक उपयोग किया जाएगा. विभाग ने तीनों दिन अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी दी है और शहरवासियों से पानी का जरूरी भंडारण करने और फालतू उपयोग न करने की अपील की है.

संबंधित वीडियो