कोटा से अजमेर आ रही राजस्थान रोडवेज की एक बस में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। नसीराबाद घाटी के पास बस की क्लच प्लेट में तकनीकी खराबी (स्लिप) होने के कारण बस के भीतर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई