भरतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और उसकी जेब में जबरन कट्टा रखने का आरोप लगाया है। मामले में डीएसटी से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों समेत कुल सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।