अलवर के जिला एवं सेशन न्यायालय ने 10 साल पुराने एक चर्चित खूनी संघर्ष मामले में अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा सहित कुल 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।