Anjali Kachhawa: हिंदी फिल्म दंगल गर्ल के डायलॉग "म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? इस डायलॉग को सच साबित कर रही हैं कपड़ा नगरी भीलवाड़ा के किसान की बेटी और दंगल गर्ल अंजलि कच्छावा. किसान जगदीश कच्छवा की बेटी अंजलि अब भारतीय टीम का हिस्सा बनने जा रही है. बीते दिनों सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं. अंजलि कच्छावा का अब वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है. #AnjaliKachhawa #BhilwaraDangalGirl #RajasthanSports #WrestlingIndia #FarmerDaughter #MhariChhoriyan #WorldRankingSeries #RajasthanNews #InspirationalStory #IndianWrestlingTeam #BhilwaraNews