राजस्थान एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सिरसा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 'ऑपरेशन जमहार' के तहत पुलिस ने 90 किलो अफीम (अफीम दूध) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।