जयपुर के प्रसिद्ध बाजार 'पुरोहित जी का कटला' में लगी भीषण आग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और स्थानीय प्रशासन व सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।