अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड पर सियासत गरमा गई है और कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेताओं का सवाल है कि एक पूर्व विधायक की दिनदहाड़े हत्या हो गई, तब सुरक्षा व्यवस्था कहां थी, और तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने "बुलडोजर सरकार" और "जीरो टॉलरेंस" के दावों पर तंज कसा और पूछा कि क्या अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है.