Atar Singh Bhadana Murder case: CBI जांच की मांग! प्रहलाद गुंजल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • 10:09
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026
Atar Singh Bhadana Murder case: CBI जांच की मांग! प्रहलाद गुंजल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप भरतपुर के चर्चित अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुंजल ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और आम जनता के भरोसे की हत्या है। उन्होंने दावा किया कि यदि मामले की CBI जांच कराई जाती है तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कई टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 नामजद समेत 80 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भोंडा गांव में हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है जबकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। #atarsinghbhadana #bharatpurnews #bhondavillage #formermla #bjpleader #murdercase #crimenews #breakingnews #mobattack #mobviolence #rajasthannews #bharatpurcrime #miningdispute Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो