Banswara School Van Accident News: बांसवाड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। जानिए इस दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी और बच्चों की स्थिति