चित्तौड़गढ़ के राशमी थाना क्षेत्र के बावलास गांव में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में सनसनी और आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी गहरीलाल गुर्जर पुलिस जाब्ते और FSL टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य व सैंपल जुटाए। मृतका के बेटे शंकरलाल अहीर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश जारी है, गांव में गश्त बढ़ा दी गई है.