राजस्थान के भरतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ महज 3-4 करोड़ की जमीन के लालच में एक 24 वर्षीय युवक सुशील की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गजेंद्र सिंह और उसके बेटों ने सुशील को घर में सोते समय अगवा किया और फिर छत पर ले जाकर लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से उसे तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई।