भरतपुर के सबसे बड़े आरबीएम (RBM) अस्पताल में आज उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक डॉक्टर के देरी से आने पर मरीजों ने विरोध जताया। आरोप है कि गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर सौरभ जैन ने मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्रता की, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।