भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर खुद अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) और वार्डों का सघन निरीक्षण किया।