राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में प्रसूताओं की मौत का हृदयविदारक मामला अब प्रशासनिक गलियारों से निकलकर अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। महात्मा गांधी अस्पताल में लापरवाही के चलते हुई महिलाओं की मौत पर लोक अदालत ने कड़ा संज्ञान लिया है।