बीकानेर के PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एक मामले को लेकर दो तरफा विरोध देखने को मिला। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया, जबकि मृतक के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि मरीज के गंभीर होने के दौरान डॉक्टर के पहुंचने में देरी हुई और जरूरी इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं था। वहीं नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि दवा उपलब्ध नहीं होना उनकी लापरवाही नहीं है और विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।