नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही 'इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026' समिट (AI Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए 'शर्टलेस' प्रदर्शन ने देश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस घटना को 'शर्मनाक' बताते हुए बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।