जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है.प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं.बैठक में प्रभारियों की रिपोर्ट, चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया/आईटी विभाग की आगामी चुनावों में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जा रही है.
#panchayat #bjp