राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में 'गांव की सरकार' बनाने के लिए 'मिशन 41' की रणनीति के तहत तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की सभी 41 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल करना है, जिसके लिए संभाग, जिला और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है, ताकि आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और अधिक धार दी जा सके.