खैरथल-तिजारा जिले के मातो गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने सुखमन हेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसे 4 गोलियां लगी हैं। घायल युवक को गंभीर हालत में अलवर से जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।