Bomb Threat Rajasthan Court: राजस्थान. वीरों की भूमि, लेकिन आज ये मरुधरा एक अदृश्य दुश्मन के खौफ में है. सवाल ये है कि क्या हमारे 'न्याय के मंदिर' सुरक्षित हैं? आज एक साथ राजस्थान के 5 शहरों—बीकानेर, जोधपुर, नागौर, मेड़ता और जयपुर—के कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. और ये कोई आम घटना नहीं बल्कि इससे पहले भी धमकी भरे मेल आ चुके हैं. और इस बार भी ईमेल आया और दावा किया गया कि 'दोपहर 2 बजे 14 बम ब्लास्ट होंगे'. हड़कंप मच गया, वकील भागने लगे, फरियादी सहम गए और पुलिस चप्पे-चप्पे को छानने लगी. लेकिन ये पहली बार नहीं है! पिछले कुछ महीनों में अकेले राजस्थान हाई कोर्ट को 11 बार ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं. ऐसे में सीधी सा सवाल है कि क्या राजस्थान पुलिस का 'इंटेलिजेंस' इन डिजिटल आतंकियों के आगे बेबस है? आखिर VPN और फर्जी ईमेल आईडी के पीछे छिपे इन चेहरों तक कानून के हाथ क्यों नहीं पहुंच रहे? क्या ये सिर्फ किसी की 'दिमागी खुराफात' है या फिर राजस्थान को दहलाने की कोई बहुत बड़ी सोची-समझी साजिश? #bikanercourt #BombThreatRajasthanCourt #cout #rajasthanhindinews #ndtvrajasthan #bombthreat #crimenews