राजस्थान के तीन प्रमुख शहरों सीकर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में पासपोर्ट और मुख्य डाकघर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इन कार्यालयों को खाली करवा दिया है।