जयपुर के रामगंज इलाके में एक बार फिर सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रामगंज के 'पतंग वालों के मोहल्ले' में पुरानी रंजिश के चलते मोहसिन नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने युवक की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।