Budget 2026: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार (2 फरवरी) को अजमेर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास” के विज़न को यह बजट जमीन पर उतारने वाला सशक्त दस्तावेज है. बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. #Budget2026 #NirmalaSitharaman #ViksitBharat2047 #UnionBudget2026 #IndianEconomy #BreakingNews #ModiSarkar #Infrastructure #Employment #ManufacturingHub #hindinews #ndtvrajasthan #breakingnews #hindinews #diyakumari #cmbhajanlalsharma #pmmodi