बूंदी के हिंडोली में कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की गाड़ी से हुए दर्दनाक हादसे के बाद उपजा विवाद अब शांत हो गया है। हादसे में उमर गांव के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर करीब 2.5 घंटे तक जाम लगाए रखा।