Bundi Mahotsav 2024: प्रतियोगिताओं में विदेशी सैलानियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा | Latest News

  • 7:27
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2024

Bundi Mahotsav 2024: हाड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को छोटी काशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ. जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार, शंखनाद, गणपति पूजन वंदन किया. इसके बाद जिला कलेक्टर, बूंदी के पूर्व राजपरिवार सदस्य वंश वर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया. इस दौरान मधुर स्वर लहरियों के बीच परंपरागत स्पर्धाओं ने पूरे वातावरण को उत्सवी रंग में रंग दिया. पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में विदेशी सैलानियों के साथ नगरवासियों ने भी हिस्सा लिया. 3 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में राजस्थान में कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

संबंधित वीडियो