एसएमएस (SMS) से बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है. जहां चिकित्सकों द्वारा मरीज को गलत ब्लड (Blood) चढ़ाने के कारण उसकी मौत हो गई. गलत ब्लड (Blood) चढ़ाने के कारण युवक की दोनों किडनियां (kidneys) खराब हो गई. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार पूछने पर भी चिकित्सकों ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से नाराजगी जताई है.