Churu News: पार्षद के घर Firing कर भाग रहे Rohit Godara के Shooters से पुलिस की मुठभेड़ | Top News

चूरू जिले के रतनगढ़ में आज सुबह सनसनी फैल गई जब रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर्स ने वार्ड पार्षद राजेंद्र बबरवाल के घर पर करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की तारानगर रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश (अनमोल सिंह और रोहित) घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

संबंधित वीडियो